विविध भारत

कोरोना के साथ भारत में अब ‘ग्लेंडर वायरस’ ने मचाया कहर, हवा में फैल कर ले रहा जान

दुनिया के लगभग 122 देशों में कोरोना वायरस ने मचा रखा त्राहिमाम गुजरात में ग्लेंडर नामक वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर वायरस पाया गया

2 min read
कोरोना के कहर के बीच देश में ग्लेंडर वायरस की दस्तक, चार संक्रमित घोड़ों की मौत

नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के लगभग 122 देशों में जहां कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने त्राहिमाम मचा रखा है, वहीं गुजरात में ग्लेंडर ( Glender virus ) नामक वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दियाा है।

यहां संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर वायरस ( Glender virus ) पाया गया है। ग्लेंडर वायरस इतना खतरनाक है कि यह केवल हवा में फैलता है।

यही नहीं इस वायरस को जानवरों से इंसान में फैलने में भी समय नहीं लगता। जानकारी के अनुसार जानवर के नजदीक जाते ही यह वायरस इंसानों को अपनी चपेट में ले लेता है।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, प्रतापपुरा इलाके में एक घोड़े के अचानक बीमार पड़ने पर उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में जब घोड़े की जांच की गई तो उसमे ग्लेंडर नाम का यह वायरस पाया गया।

हालांकि आनन-फानन में घोड़े का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसको बचाया ना जा सका। ग्लेंडर वायरस की पुष्टि होने पर जब घोड़े के साथ वाले अन्य घोड़ों की भी जांच की गई तो वह भी संक्रमित पाए गए।

जिसके बाद प्रशासन और वन विभाग अलर्ट मोड़ पर गया और ग्लेंडर से संक्रमित घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया।

कोरोना वायरस ? को लेकर DMRC सक्रिय, दिल्ली मेट्रो व स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद

कोरोना के साथ-साथ ग्लेंडर वायरस ने गुजरात के इस इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पशुपालन विभाग ने आस-पास के सभी पालतू जानवरों की जांच शुरू की है।

ताकि इसके प्रकोप को फैलने से किसी तरह रोका जाए। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमित घोड़ों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस हवा के माध्यम से इंसानों में फैलता है।

घोड़ा मालिक अब्दुल सत्तार पठान की मानें तो उसका एक घोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। हॉस्पिटल में जिसको ग्लेंडर वायरस होना पाया गया।

जिसके बाद पशुपालन विभाग ने संतरामपुर और उससे सटे आसपास के इलाकों में घोड़ों, खच्चरों और गधों समेत 176 जानवरों की जांच की गई।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: तिहाड़ सहित दिल्ली के सभी जेलों में अलर्ट, बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
Updated on:
14 Mar 2020 04:10 pm
Published on:
14 Mar 2020 03:55 pm
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद