विविध भारत

Coronavirus : भारत ने बनाई स्वदेशी Antibody Test Kit, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

भारत में पहली स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्ट किट विकसित होने की जानकारी सामने आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने IGG एलिसा टेस्ट किट को विकसित किया

2 min read
May 10, 2020
Coronavirus: भारत ने बनाई स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्ट किट, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण ( Coronavirus ) का यह आलम तो तब है, जब देश में 17 मई तक लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है।

वहीं, इस बीच भारत में पहली स्वदेशी एंटीबॉडी टेस्ट किट ( antibody test kit ) विकसित होने की जानकारी सामने आई है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ( National Institute of Virology ) ने स्वदेशी तकनीक पर आईजीजी एलिसा टेस्ट किट को विकसित किया है।

भारत में यह कोरोना वायरस को रोकने में काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan) ने खुद इसकी घोषणा की।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह किट कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने वाली आबादी के अनुपात की निगरानी करने में अति महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की चेकिंग के लिए चीन से मंगाई रेपिड टेस्ट किट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके पीछे वजह टेस्टिंग के दौरान इन किटों को ठीक नहीं पाया गया था।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही हैदराबाद बेस्ड एक कंपनी जेनोमिक्स बायोटेक ने सबसे सस्ता कोरोना टेस्ट किट विकसित करने का दावा किया था।

बताया जा रहा है कि इस किट के माध्यम से व्यक्ति घर पर ही अपना कोरोना टेस्ट कर सकता है। कंपनी इस किट की कीमत 50 से 100 रुपये बीच बताई थी।

इसके विपरीत चीन से आयात की गई रैपिड टेस्ट किट के दाम 400-600 रुपये थे।

ये भी पढ़ें

अहमदाबाद में मिले 334 ‘सुपर स्प्रेडर’, प्रशासन ने दूध और सब्जी की दुकानों को भी किया बंद
Updated on:
11 May 2020 07:29 am
Published on:
10 May 2020 09:57 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर