
पाकिस्तान के लिए 'भीख' मांगते दिखे पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद, एटम बम बचाने की लगाई गुहार
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan Cricket Team) के कैप्टन रहे जावेद मियांदाद ( Javed Miandad ) इन दिनों अपने मुल्क के लिए भीख मांग रहे हैं।
यही नहीं जावेद ने सोशल मीडिया ( Social Media ) पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में जावेद कह रहे हैं कि उनका देश कर्ज के बोझ तले दबा है, ऐसे में उनका परमाणु बम ( atom bomb ) भी खतरे में है।
पाक टीम के पूर्व कप्तान इस वीडियो के माध्यम से देश और विदेशों में रह रहे पाक नागरिकों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हमारे मुल्क ने जल्द ही IMF जैसे संगठनों का कर्ज नहीं उतारा तो वो हमारा परमाणु बम ले जाएंगे।
जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने पाक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान ने एक अकाउंट खोला है।
अब इसमें अधिक से अधिक दान कीजिए। मियांदाद ने कहा कि आप चाहे तो इसको भीख समझें या फिर दान समझ लीजिए।
लेकिन हमें अपने मुल्क के लिए आगे आना ही होगा। पूर्व पाक क्रिकेटर ने आगे कहा कि यहां पर अपनों ने अपने ही देश को खूब लूटा है, लेकिन अब समय आ गया है कि अधिक से अधिक दान करके अपने पापों का प्रायश्चित करें।
जावेद मियांदाद ने आगे कहा कि यकीन मानिए मैं किसी को इस पैसे को हाथ नहीं लगाने दूंगा। इसका इस्तेमाल हम कर्ज चुकाने में करेंगे।
हमारे देश पर बहुत बड़ा कर्ज है। इसलिए जिस पर जो भी बन पड़े हर महीने पैसा जमा कराएं।
अगर इन हालातों में हम आईएमएफ के पास लोन जाएंगे तो वो हमसे पहले हमारा परमाणु बम मांग लेंगे। इसलिए हमें पहले उसका कर्ज उतारना होगा।
आपको बता दें कि यह वीडियो वायरल होने के बाद जावेद मियांदाद खूब ट्रोल हो रहे हैं।
Updated on:
10 May 2020, 7:01 PM IST
Published on:
10 May 2020, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.