26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हंदवाड़ा पर भारतीय कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान! सीमा पर बढ़ाई हवाई पेट्रोलिंग

हंदवाड़ा ( Handwara) आतंकी हमले पर भारतीय जवाब से खौफ में पाकिस्तान घबराए पाकिस्तान ( Pakistan ) ने सीमा पर अचानक शुरू की हवाई पेट्रोलिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 May 2020, 5:40 PM IST

हंदवाड़ा पर भारतीय कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान! सीमा पर अचानक बढ़ाई हवाई पेट्रोलिंग

हंदवाड़ा पर भारतीय कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान! सीमा पर अचानक बढ़ाई हवाई पेट्रोलिंग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) जैसी महामारी के बीच भी अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने वाला पाकिस्तान ( Pakistan ) अब भारतीय कार्रवाई ( Indian Action ) से खौफजदा है। यही वजह है कि जम्मू और कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) स्थित हंदवाड़ा (Handwara) में पिछले दिनों हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू ( Hizbul Commander Riyaz Naiku ) की मौत के बाद अब पाकिस्तान सहम गया है, जिसके चलते उसने सीमा से सटे अपने इलाकों में हवाई पैट्रोलिंग ( Air patrolling ) बढ़ा दी है।

अब माउंट एवरेस्ट पर ड्रैगन की नजर, नेपाल में उठने लगे विरोधी सुर

दरअसल, हंदवाड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान पांच जवानों की शाहदत के बाद भारतीय सेना ने सैन्य अभियान चलाते हुए हिज्बुल के खतरनाक आतंकवादी रियाज नायकू को मार गिराया था। यही वजह है कि अब पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत इस कड़ी में कोई बड़ी कार्रवाई न कर दे।

दिल्ली : AAP विधायक प्रकाश जारवाल को डॉक्टर सुसाइड केस के आरोप में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय पाकिस्तान सेना का हवाई अभ्यास कर रहा था। हंदवाड़ा में भारतीय जवानों की शाहदत के बाद पाक एयर फोर्स ने अपने पेट्रोलिंग विमानों में F -16 और JF -17 समेत फाइटर जेट को शामिल किया। पाक एयर फोर्स की हर गतिविधि पर अब भारतीय सेना की सर्विलांस टीम की नजर है।

COVID-19: अद्र्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से परेशान गृह मंत्रालय

यही वजह है कि हाल ही पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने बयान में कहा था कि भारत सीमा पर से घुसपैठ को आधार बनाकर उसके खिलाफ छद्म अभियान शुरू कर सकता है। इमरान खान का यह बयान उसके बाद आया जब भारत कश्मीर घाटी में अशांति के पीछे पाकिस्तान का हाथ होना बताया था। इसके बाद दोनों देशों में बयानबाजी तेज हो गई है।