विविध भारत

भारत में Corona Vaccine को लेकर इंतजार खत्म! जानें कब से शुरू होगा टीकाकरण?

कोविड टीकाकरण के लिए 30 करोड़ भारतीय चिन्हित पिछले 24 घंटों में कोरोना वायस के 26,567 नए मामले  
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2020, 8:01 PM IST
भारत में Corona Vaccine को लेकर इंतजार खत्म! जानें कब से शुरू होगा टीकाकरण?
भारत में Corona Vaccine को लेकर इंतजार खत्म! जानें कब से शुरू होगा टीकाकरण?

नई दिल्ली। देश में बढते कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus in india ) के बीच अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार ने यह साफ किया है कि आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर कोरोना वायरस की वैक्सीन ( Corona Vaccine ) हमारे बीच होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Health Ministry ) ने एक बयान में बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, अब केवल इसको कुछ मानकों पर परखा जाना है। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी जाएगी।

30 करोड़ भारतीयों को पहले वैक्सीन शॉट्स देने की सिफारिश

कोविड -19 वैक्सीन के बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए सरकार ने 30 करोड़ भारतीयों को चिन्हित किया है, इसे आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की सूचना दी। मंत्रालय ने कहा कि, "राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने 30 करोड़ भारतीयों को पहले वैक्सीन शॉट्स देने की सिफारिश की है। आंकड़ों में 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स, 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स और 27 करोड़ आम लोगों को शामिल किया गया है, जो एक्सपर्ट ग्रुप द्वारा तय किए गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की सेटिंग में 27 करोड़ से ऊपर लोग शामिल

स्वास्थ्य सेवाओं की सेटिंग में एक करोड़ हेल्थकेयर प्रदाताओं और श्रमिकों, दोनों सरकारी और निजी, राज्य और केंद्रीय पुलिस विभागों के 2 करोड़ कर्मियों, सशस्त्र बलों, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा संगठनों, जिनमें आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक और नगरपालिका कार्यकर्ता, और 27 करोड़ से ऊपर लोग शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केंद्र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कोविड -19 वैक्सीन के रोल-आउट की तैयारी कर रहा है।

24 घंटों में कोरोना वायस के 26,567 नए मामले

आपको बता दें कि केंद्र और राज्यों के लाख प्रयासों के बाद भी भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायस के 26,567 नए मामले सामने आने और 385 मौतें होने के साथ मंगलवार को देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 97,03,770 हो गई, जबकि अब तक 1,40,958 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Updated on:
8 Dec 2020, 8:01 PM IST
Published on: