
Coronavirus के बीच देश के इस राज्य में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप, एक रात में मिले 140 मरीज
नई दिल्ली। देश में कोरोना महासंकट ( coronavirus Crisis ) के बीच आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एलुरु(Eluru) में एक रहस्यमयी बीमारी (Mystry Disease) ने दस्तक दी है। इस अजीब बीमारी ने सैंकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। एलुरु के एक सरकारी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ घंटों में ही इस बीमारी से पीड़ित 140 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टर भी इस बीमारी के फैलने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
शनिवार को 18 लोग अचानक बेहोश हो गए
एक जानकारी के अनुसार एलुरु शहर में शनिवार को 18 लोग अचानक बेहोश हो गए। बेहोशी से पहले इन लोगों में चक्कर आना और मिचली जैसे लक्षण नोटिस देखे गए। हालांकि, बेहोशी के कुछ पलों के बाद ही सभी लोग नॉर्मल भी हो गए। वन-टाउन क्षेत्र में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज देखे गए। बीमारी के प्रकोप से इस क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की जांच के लिए ब्लड सैंपल्स लैब को भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों को बीमारी से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि सब कुछ सामान्य है और डर की कोई बात नहीं है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक वायरस संक्रमण
डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही बीमारी और उसकी वजह का पता लगा लिया जाएगा। इसके साथ ही पश्चिम गोदावरी के संयुक्त जिलाधिकारी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि जिन लोगों में इस बीमारी के लक्षण देखे गए हैं उनका सीटी स्कैन भी कराया गया है, जिसमें सब कुछ सामान्य मिला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक वायरस संक्रमण भी हो सकता है।
Updated on:
6 Dec 2020, 7:28 PM IST
Published on:
6 Dec 2020, 7:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.