विविध भारत

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट- कोरोना से ठीक हुए 60,490 लोग, भारत में मृत्यु दर सबसे कम

Health Ministry ने बताया कि लगातार बढ़ रहा कोरोना से रिकवरी रेट अब तक 60 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी को दे चुके मात
2 min read
• •
Updated: 26 May 2020, 7:11 PM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट- कोरोना से ठीक हुए 60,490 लोग, भारत में मृत्यु दर सबसे कम
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट- कोरोना से ठीक हुए 60,490 लोग, भारत में मृत्यु दर सबसे कम

नई दिल्ली। चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने पूरी तबाही मचा रखी है। शायद ही कोई ऐसा देश है, जो कोरोना वायरस ( Coronavirus Infection ) से संक्रमित नहीं है।

भारत में लॉकडाउन ( Lockdown in India ) के बावजूद कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नतीजतन कोरोना के मरीजों की आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार पहुंच गया है।

हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Ministry of Health ) ने अपने ताजा रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

यही वजह है कि अब तक 60 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी को मात दे चुके हैं।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 से अब तक 60,490 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। मौजूद समय में रिकवरी रेट 41.61 प्रतिशत है।

लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस मृत्यु दर भी 15 अप्रैल के 3.3 प्रतिशत से घटकर 2.87 प्रतिशत रह गई है। कोरोना की यह मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है।

लव अग्रवाल ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक प्रभावकारी उपाय बताया। उन्होंने कहा कि भारत में लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण अपना रोद्र रूप नहीं दिखा सका है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है। इसलिए इससे बचने का फिलहाल मास्क सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय है।

Updated on:
26 May 2020, 7:11 PM IST
Published on: