
महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे से नाराजगी की खबरों पर बोले पवार- सरकार पूरी तरह से सुरक्षित
नई दिल्ली। कोरोना संकट ( coronavirus ) के बीच महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में चल रही सियासी खींचतान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ( NCP Chief Sharad Pawar ) का बड़ा बयान सामने आया है।
शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने उनके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) के साथ चल रहे कथित विवाद पर विराम लगाते हुए इसका कोरी अफवाह बताया।
NCP नेता पवार ने कहा कि वह शिवसेना ( Shivsena ) और कांग्रेस ( Congress ) के साथ हैं और गठबंधन महा विकास अघाड़ी ( MVA ) के प्रति पूरी तरह से कोई वफादार हैं।
इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ( Bhagat Singh Koshyari ) और CM उद्धव ठाकरे की मुलाकातों का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
शरद पवार ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) बेवजह अपना धैर्य खो रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी कि सीएम उद्धव और एनसीपी चीफ शरद पवार के बीच कोरोना वायरस के को लेकर बने हालात और लॉकडाउन को लेकर विवाद चल रहा है।
लेकिन शरद पवार इन सब बातों को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच एनसीपी नेता ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर कोई खतरा नहीं है।
सभी विधायक हमारे साथ हैं। हालांकि उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे में विधायकों को तोड़ना जनता को तोड़ने की कोशिश जैसा होगा।
वहीं, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है, लेकिन सरकार और महागठबंधन की स्थिरता को लेकर चिंता की बात नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह से मजबूती में है।
गठबंधन सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के अध्यक्ष पवार ने सोमवार शाम को उन अटकलों के बीच 90 मिनट की एक निजी बैठक की जिनमें कहा गया कि कोविड-19 महामारी से निपटने के तरीके को लेकर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। उसके बाद अब संजय राउत का यह बयान आया है।
Updated on:
26 May 2020, 4:02 PM IST
Published on:
26 May 2020, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.