
नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरी दुनिया आपसी भाईचारा और सद्भावना के त्योहार को मना रही थी, वहीं पाकिस्तान ( Pakistan ) इस पाक दिन भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ( Pakistan Foreign Minister Shah Mehmood Qureshi ) ने रविवार को एक बार फिर भारत के लिए जहर उगला। ईद त्योहार ( Eid festival ) के बीच पाक विदेशमंत्री ने कहा कि अगर उनके मुल्क के खिलाफ भारत को दुस्साहस करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपने होम टॉउन मुल्तान में ईद की नमाज के अता करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कुरैशी ने कहाकि पाकिस्तान अमन-चैन की पैरवी करता है, लेकिन उसके संब्र और उसकी नीति को कोई कमजोरी न समझे।
इस बीच पाक विदेश मंत्री ने भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप भी लगाए। कुरैशी ने कहा कि कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर ध्यानाकर्षण के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और इस्लामिक सहयोग संगठन से भी बातचीत की है। यही नहीं उन्होंने दो वैश्विक संगठनों के प्रमुखों से से भी इस बात की शिकायत की है कि भारत अपने आतंरिक हालातों से निपटने लिए पाकिस्तान के विरूद्ध छद्म अभियान छेड़ सकता है।
इसके साथ ही पाक सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर विवादित क्षेत्र बताया। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान के लिए चुनौती बनने वाले किसी भी मुल्क को पूरी सैन्य ताकत के साथ माकूल जवाब दिया जाएगा। जनरल बाजवा ने नियंत्रण रेखा के पूना सेक्टर के पास जवानों के साथ ईद मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को चोट पहुंचाने के गंभीर नतीजे निकलेंगे।
Updated on:
26 May 2020, 6:39 AM IST
Published on:
25 May 2020, 9:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.