25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमा पर तनाव या फिर कोरोना का प्रभाव? भारत से नागरिकों को निकालेगा चीन

भारत कोरोना ( Coronavirus ) प्रभावित टॉप 10 देशों की सूची में शामिल हो गया चीन ( China ) ने भारत से अपने नागरिकों को निकालने का फैसला लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 May 2020, 8:20 AM IST

सीमा पर तनाव या फिर कोरोना का प्रभाव? भारत से नागरिकों को निकालेगा चीन

सीमा पर तनाव या फिर कोरोना का प्रभाव? भारत से नागरिकों को निकालेगा चीन

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि ईरान को पीछे छोड़ते हुए भारत कोरोना प्रभावित ( India Corona affected ) टॉप 10 देशों की सूची में शामिल हो गया है। वहीं, दूसरी ओर भारत और चीन ( india china border tension ) के बीच लद्दाख ( ladakh ) में तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों ने लद्दाख में LAC पर अपने सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इस बीच चीन से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन ने भारत से अपने नागरिकों को निकालने का फैसला लिया है। हालांकि चीन ने साफ इनकार किया है कि इसका सीमा पर तनाव ( india china border tension ) से कोई लेना देना नहीं है।

ईद पर भी बाज नहीं आया पाकिस्तान, विदेश मंत्री भारत के खिलाफ उगला जहर

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की ओर से सोमवार को जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई है। चीनी दूतावास ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को एक आवश्यक नोटिस के जरिए सूचित किया है कि उनके घर वापस जाने के लिए विशेष उड़ानें उपलब्ध होंगी। नोटिस में कहा गया है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने विशेष रूप से उन छात्रों और पर्यटकों के लिए विस्तृत योजना बनाई है, जिन्हें चीन जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दूतावास की वेबसाइट पर 25 मई को मंदारिन भाषा में दिए गए नोटिस में कई स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के सुझाव दिए गए हैं। दूतावास 27 मई तक यात्रियों का पंजीकरण करेगा।

क्या चीन के साथ बन रहे युद्ध जैसे हालात? भारत ने LAC पर बढ़ाई सैनिकों की संख्‍या

चीनी दूतावास की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जो लोग वापस जाने के इच्छुक हों, वो अपना किराया और 14 दिन क्वारंटाइन का खर्च देने के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही ऐसे लोगों को विमान में सवार होने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जो कोरोना संक्रमित हैं या जिनमें इसके लक्षण हैं। यही नहीं कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले वो लोग, जिनका तापमान 37.3 डिग्री सेंटिग्रेड से अधिक होगा, उनको भी यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।