विविध भारत

Mumbai Rains: तेज हवाओं के चलते सीढ़ी से टकराया इंडिगो का विमान, कई इलाकों में जल भराव

Mumbai Rains ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल Monsoon से पहले ही कई इलाकों में जल भराव के हालात Heavy Wind के चलते Airport पर Indigo Flight सीढ़ी से टकराई
2 min read
Jun 06, 2020
mumbai rains
भारी बारिश के बाद मुंबई में जल भराव से लोग परेशान

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निसर्ग ( Cyclone Nisarga ) का मार से अभी मुंबई ( Rain in Mumbai ) उबरा ही नहीं था कि लगातार हो रही बारिश ( Rainfall ) के बाद जल जमाव ( Water logging ) की स्थिति ने मानसून से पहले ही ( Monsoon in mumbai ) मुंबईवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शनिवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने एक बार फिर मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

वहीं मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर इंडिगो ( Indigo flight ) का एक विमान तेज हवाओं के चलते स्पाइस जेट ( Spice Jet ) की सीढ़ी से जा टकराया।

मुंबई में सुबह 7 बजे के आस-पास जोरदार बारिश हुई। इस बारिश के चलते सायन, किंग सर्कल और कांदिवाली जैसे कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। इसकी वजह से लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल कोरोना संकट के बीच कई दिनों बाद मुंबई में ढील बढ़ाई गई थी, लेकिन बारिश ने एक बार फिर लोगों को घरों पर रुकने के लिए मजबूर कर दिया है।

मानसून ( Monsoon ) की दस्तक से पहले ही मुंबई जल भराव की समस्या से जूझ रही है। शनिवार की सुबह हुई बारिश ने एक बार फिर तेज रफ्तार जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया।

मुंबई में सुबह हुई बारिश के दौरान कई पेड़ उखड़ गए। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पास विले पारले इलाके में भारी बारिश बीच कई पेड़ उखड़ने से पूरा रास्ता ही बंद हो गया है।

बारिश इतनी तेज थी कि मुंबई एयरपोर्ट के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक बेस्ट बस जाकर कैब से टकरा गई। इससे बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। वहीं एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान भी सीढ़ियों से जा टकराया।

आपको बता दें कि मुंबई पर अभी मानसून ने आमद दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन इससे पहले ही चक्रवाती तूफान निसर्ग ने यहां मौसम का हाल बिगाड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।
ठाणे और नवी मुंबई के उपनगरों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण मुंबई के सायन इलाके के कुछ हिस्सों में भी पानी भरा हुआ है।

सायन इलाका मुंबई के केंद्र में स्थित है, बारिश होने के कारण यहां की सड़कों पर काफी ज्‍यादा पानी भर जाता है। सायन मुंबई के निचले इलाकों में आता है इसलिये यहां जलजमाव की समस्‍या सब‍से अधिक होती है।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल में प्रदेश में मानसून की स्थिति को लेकर एक बैठक की थी। इस बैठक में मानसून की तैयारियों, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

Published on:
06 Jun 2020 02:42 pm