विविध भारत

देश के सबसे बड़े निर्माता और उपभोक्ता को अब मिलेगी सही कीमत: राजनाथ सिंह

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसानों को अब खरीफ की फसल का डेढ़ गुना एमएसपी किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि अब किसानों को फसल की सही कीमत मिलेगी।
2 min read
rajnath singh
'देश के सबसे बड़े निर्माता और उपभोक्ता को अब मिलेगी सही कीमत': राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने खरीफ फसलों की लागत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से किसानों को उनकी लागत का 50 फीसदी ज्यादा एमएसपी मिलेगा। सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस फैसले को किसानों को लुभाने वाले मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

गृह मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

धान की फसल पर मिलने वाला एमएसपी 1750 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जबकि पिछले साल यह 1550 रुपये था। इसी तरह बाजरे का लागत मूल्य पहले 990 रुपये था लेकिन इसे अब 1950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसानों को अब खरीफ की फसल का डेढ़ गुना एमएसपी किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि अब किसानों को फसल की सही कीमत मिलेगी।

क्या कहा राजनाथ सिंह ने

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की कई समस्याओं को दूर करते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ की सभी 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। देश का सबसे बड़ा निर्माता, उपभोक्ता और ग्राहक किसान है लेकिन किसानों को कभी उसकी कीमत नहीं मिलती।अब मोदी जी ने किसानों का दर्द समझा है और फैसला किया है कि या किसानो को लागत का 1.5 गुना दाम दिया जाएगा।'

किसानों को बड़ा फायदा

राजनाथ सिंह ने कहा सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसे से देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचेगा। पिछले साल सामान्य ग्रेड के धान की एमएसपी 1,550 रुपये प्रति क्विंटल थी जबकि अब यह कीमत 1750 रूपये होगी। इसके पहले धान की एमएसपी में रिकॉर्ड बढ़त 155 रुपये प्रति क्विंटल थी जो एक दशक पहले यूपीए सरकार द्वारा की गई थी।

बता दें कि पिछले हफ्ते गन्ना किसानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने वादा किया था कि खरीफ फसलों के लिए लागत के 150 फीसदी तक एमएसपी करने की योजना को लागू किया जाएगा।

Published on:
04 Jul 2018 02:42 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video