नई दिल्ली। 1442 ई० में कोलंबस ने एक नई दुनिया की खोज की। इसके साथ ही तत्कालीन विश्व की शक्तियों ने इस नई दुनिया अमरीका पर अपनी प्रभुता स्थापित करने के प्रयास शुरू कर दिए। डच, स्पेनिश और अंग्रजों ने इस महाद्वीप पर अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए कोशिशें शुरू कर दीं। शुरू में स्पेन इस होड़ में सबसे आगे था लेकिन समय बीतने के साथ इंग्लैंड इस महाद्वीप की अकेली सत्ता के रूप में उभर कर सामने आया। अंग्रेजों ने इस महाद्वीप पर अपने 13 उपनिवेश स्थापित किये।