विविध भारत

ICMR बलराम भार्गव बोले- भारत में Coronavirus का Community Transmission नहीं

Delhi में तेजी के साथ बढ़ रही Coronavirus के मरीजों की संख्या ICMS ने कहा India में अभी कोरोना का Community Transmission नहीं

2 min read
ICMR बलराम भार्गव बोले- भारत में Coronavirus का Community Transmission नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। इस बीच सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ( Health experts ) को दिल्ली में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन ( Community transmission in Delhi ) का खतरा सता रहा है। हालांकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( ICMS ) यह साफ कर दिया है कि भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन ( Community transmission ) नहीं है। ICMS के महानिदेशक बलराम भार्गव ( ICMS Chief Balram Bhargava ) ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 ( Coronavirus ) कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन (Community transmission) नहीं है।

भार्गव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को लेकर काफी बहस चल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी परिभाषा नहीं दी है। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल जनआबादी वाला देश है और उस हिसाब से कोरोना वायरस का प्रसार बहुत कम है। भार्गव ने कहा कि देश के छोटे जिलों में इसका कोरोना प्रसार एक प्रतिशत से भी कम है। हालांकि इस प्रभाव शहरी क्षेत्र में थोड़ा अधिक है। आईसीएमआर के निदेशक ने कहा कि कन्टेनमेंट क्षेत्रों में, यह थोड़ा अधिक हो सकता है। लेकिन, हम सुनिश्चित हैं कि भारत में सामुदायिक प्रसार नहीं है।"

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भार्गव ने कहा कि वह इस बात पर जोर देकर कहना चाहते हैं कि भारत में अभी कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।। आईसीएमआर प्रमुख ने हालांकि कहा कि ऐसे स्थितियों से बचने को लिए उन्हें परीक्षण, पता लगाना, ट्रैकिंग और क्वारंटाइन की रणनीति को जारी रखना होगा। इस दौरान उन्होंने कोरोना की रोकथाम के उपायों को जारी रखने पर जोर दिया। आपको बता दें कि भारत में संक्रमण के 9,996 नए मामले सामने आए हैं और 357 नई मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या करीब 2.86 लाख हो गई है।

ये भी पढ़ें

CORONA CONTROL : कोरोना के दूसरे दौर से बचने के लिए इसलिए जरूरी है वायु प्रदूषण पर नियंत्रण
Updated on:
11 Jun 2020 09:39 pm
Published on:
11 Jun 2020 09:29 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर