विविध भारत

थम गई मुंबई की रफ्तार, 8 – 10 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई, रत्नागिरी, दहाणु, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश 8, 9, 10 जून के बीच में हो सकती है
2 min read
rain
बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, 8 - 10 जून के बीच भारी बरसात का अलर्ट जारी

मुंबई।मुंबई में 2005 जैसी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। 8, 9 और 10 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि तीन दिनों में मुंबई में भारी बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण और गोवा के ऊपर चक्रवात बनता दिख रहा है, जो महाराष्ट्र के तटों पर पहुंचेगा। इस वजह से मुंबई, रत्नागिरी, दहाणु, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश 8, 9, 10 जून के बीच में हो सकती है।उधर, बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में जमकर बारिश की संभावना जताई गई है।

थम गई रफ्तार
मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। बुधवार रात से ही बादल की गरज से साथ हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को भी बारिश हुई। बारिश से यातायात पर असर पड़ा है। कई जगह पानी भर गया है। लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई। ट्रेनें 20 मिनट लेट हो रही है। अलर्ट के बाद एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी का अलर्ट
प्री-मॉनसून बारिश के दौर से पहले दिल्ली-एनसीआर के लिए चेतावनी जारी हुई है। गुरुवार को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटों में जोरदार आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आने वाली आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। दरअसल पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार और शुक्रवार यानी 7-8 जून को कई राज्यों में आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Published on:
07 Jun 2018 01:40 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video