जबलपुर। शहर में पिछले चार दिनों से बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। बारिश की बूंदें पडऩे से पारा तो कम हो जाता है, लेकिन उमस से लोगों की बेचैनी बढ़ जाती है। बुधवार शाम को गरज चमक के साथ शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलीं। थोड़ी देर के लिए ठंडी हवाओं ने राहत तो दिलाई, लेकिन पूरी रात उमस ने परेशान कर दिया। गुरुवार सुबह भी धूप की चुभन के बजाये उमस से ज्यादा परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मानसून प्रदेश में आ चुका है, लेकिन सक्रिय होने में अभी समय लगेगा।