रेहम खान को उनके पहले पति डॉ. एजाज रहमान, पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, ब्रिटिश कारोबारी सईद जुल्फिकार बुखारी और इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की मीडिया कॉर्डिनेटर अनिला ख्वाजा ने नोटिस भेजा है। रेहम खान को कानूनी नोटिस लंदन स्थित कानून फर्म ने 30 मई को 'प्री-एक्शन डिफैमेशन प्रोटोकॉल' पत्र जारी किया। चारों लोगों को एक अज्ञात सूत्र से रेहम की किताब की पांडुलिपी की कॉपी मिली है। सभी ने रेहम की आरोपों को मनगढ़ंत, बेबुनियाद, लापरवाह, उदासीन, अपमानजनक, झूठे, हानिकारक बताए हैं।