विविध भारत

चक्रवातीय तूफान गाजा की तमिलनाडु में दस्तक, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक दोपहर तक तूफान की पंबन और कुड्डालोर के बीच पहुंचने की संभावना है।

2 min read
चक्रवातीय तूफान गाजा तमिलनाडु में दस्तक, हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवातीय तूफान गाजा तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक दोपहर तक तूफान की पंबन और कुड्डालोर के बीच पहुंचने की संभावना है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गाजा चक्रवाती तूफान को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना को हाई अलर्ट कर दिया गया। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) की ओर से आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की है। संभावना जताई जा रही है कि गाजा तूफान गुरुवार शाम तक दोनों राज्यों के तटीय इलाकों को पार कर आगे बढ़ सकता है।

वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गाजा बीते छह घंटों में पांच किमीप्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे के दौरान बुधवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और तूफान की तीव्रता गुरुवार तक बनी रह सकती है। आईएमडी ने कहा कि इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम तरफ बढ़ने की ज्यादा संभावना है। विज्ञप्ति में 13-15 नवंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी व इससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के इलाकों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।

नौसेना के अधिकारी के अनुसार किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर को तैयार रखा गया है। दोनों जहाज मानवीय सहायता और संकट राहत के लिए अति प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के लिए तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार इन जहाजों में अतिरिक्त गोताखोरों के अलावा डॉक्टर, हवा वाली रबड़ की नौकाएं व हेलीकॉप्टर के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जाने वाली राहत सामग्री तैयार है।

ये भी पढ़ें

गाजा तूफान अगले 24 घंटे में तमिलनाडु में देगा दस्तक, सभी सरकार और प्राइवेट स्कूल किए गए बंद
Published on:
15 Nov 2018 08:57 am
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच