विविध भारत

Good News: आज से Indian Railway करेगा इन सभी ट्रेनों का संचालन, यात्रा से पहले देख ले पूरी लिस्ट

Indian Railway 6 जनवरी से शुरू कर रहा कई ट्रेनों का संचालन कोरोना काल के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर लगाई गई थी पाबंदी कुछ स्पेशल ट्रेनों का भी शुरू होगा संचालन
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2021, 8:35 AM IST
Indian Railways
भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को शुरू किया संचालन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) लॉकडाउन के चलते भारतीय रेलवे भी काफी प्रभावित रहा। कोविड-19 पाबंदियों की वजह से कई ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया। सिर्फ आपतकालानी और स्पेशल ट्रेनों को ही चलाया गया। लेकिन जैसे-जैसे स्थितियां नियंत्रण में आईं भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेनों का संचालन बढ़ाया।

वैक्सीन आ जाने के बाद अब नए वर्ष में भारतीय रेलवे ने और भी कई ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में बुधवार 6 जनवरी से रेलवे कई ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर रहा है। खास बात यह है कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट के बाद अब इन ट्रेनों की टिकट भी जल्द और आसानी से की जा सकेगी। आप यात्रा का मन बना रहे हैं एक बार देख लें नई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे 6 जनवरी 2020 यानी बुधवार से कई ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर रहा है। देशभर में फैली महामारी के बीच रेलवे ने 22 मार्च को कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था, जिसे एक बार फिर शुरू किया जा रहा है।

आपको बता दें इसमें कुछ पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर से मैलानी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। कासगंज से कानपुर के बीच में भी कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि इन ट्रेनों की टिकट भी आसानी से और तुरंत आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी।

इन ट्रेनों का संचालन शुरू
- ट्रेन नंबर 63503 बर्धमान-हटिया मेमू पैसेंजर का संचालन शुरू होगा
- ट्रेन 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का संचालन 6 जनवरी से
- ट्रेन 63596/56595 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू पैसेंजर शुरू

श्री शक्ति ट्रेन
भारतीय रेलवे ने श्री शक्ति ट्रेन नंबर 02461/62 का संचालन नई दिल्ली से कटरा के लिए शुरू किया है। यह ट्रेन दिल्ली से चलेगी और रात 12.30 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंचेगी। उसी रात को 2.15 बजे ये ट्रेन दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएगी।

31 जनवरी तक संचालन
रेलवे की ओर से 6 जनवरी से शुरू हो रही ट्रेन नंबर 05046 को 31 जनवरी तक चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ से काठगोदाम के लिए चलाई जाएगी।

इसके अलावा 31 जनवरी तक यानी इस पूरे महीने वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन (02237/02238) हर रोज चलेगी। ये सुबह 9.05 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंचेगी और फिर उसी दिन शाम को 3.40 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी।

1 फरवरी तक होगा संचालन
रेलवे ने अजमेर से जम्मूतवी के लिए भी ट्रेन (02421/22) चलाई है, जो हर रोज सुबह सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी और उसी दिन रात को 8 बजे अजमेर के लिए निकल जाएगी। अभी रेलवे की तरफ से इस ट्रेन को 1 फरवरी तक चलाने का फैसला किया गया है। रेलवे को लगा तो इस ट्रेन को बाद में जारी रखा जा सकता है।

Published on: