विविध भारत

परदेस में संकटः भारतीयों को वीजा नहीं दे रहे ब्रिटेन-अमरीका, मदद कर रहे पाक मूल के मंत्री

लोगों ने ब्रिटिश सरकार से अपील की है कि वहां में रहने और काम करने के अधिकारों को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रावधानों का दुरुपयोग रोके

2 min read
Visa
परदेस में संकटः भारतीयों को वीजा नहीं दे रहे ब्रिटेन-अमरीका, मदद कर रहे पाक मूल के मंत्री

लंदन। भारतीय पेशेवरों को वीजा देने से इनकार करने का ब्रिटेन में जमकर विरोध हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीब 30 हजार लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर भारतीयों को अपना समर्थन दिया है। इन लोगों ने ब्रिटिश सरकार से अपील की है कि वहां में रहने और काम करने के अधिकारों को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रावधानों का दुरुपयोग रोके।

पाकिस्तानी मूल के मंत्री ने दिया आश्वासन

ब्रिटेन के गृह विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक भारतीय इंजीनियरों, आईटी पेशेवरों, डॉक्टरों और शिक्षकों समेत कुल 6060 लोगों को पिछले साल दिसंबर के बाद से वीजा देने से इनकार कर दिया गया। पाकिस्तानी मूल के साजिद जावेद ब्रिटेन के गृह मामलों के मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि वे कुछ गंभीर मामलों की समीक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के वीजा आवेदन को सही तरीके से देखा जाना जरूरी है।

अमरीका में जीवनसाथी के लिए जंग

दूसरी तरफ अमरीका में एच 1 बी वीजाधारियों के जीवनसाथी के लिए वर्क परमिट को लेकर जंग जारी है। वहां भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल के साथ रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के 130 सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से गुहार लगाई कि एच 1 बी वीजाधारक अप्रवासियों के जीवनसाथी को भी वर्क परमिट देना जारी रखें। ओबामा प्रशासन ने एच 1 बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को कानूनी तौर पर अमेरिका में काम करने की परमिशन दी थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन इसे खत्म करने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले से वर्क परमिट पा चुके 70 हजार एच-4 वीजाधारक बुरी तरह प्रभावित होंगे। एच 1 बी वीजाधारक के जीवनसाथी को एच-4 वीजा जारी किया जाता है, इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं।

कर्नाटक जोड़तोड़ः दो विधायकों ने बिगाड़ा अमित शाह का खेल, कांग्रेस के धरने में जा पहुंचे नागेश-शंकर

Published on:
18 May 2018 11:20 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन