विविध भारत

चंद्रयान-3 को मिली सरकारी हरी झंडी, थुथुकुडी में तैयार होगा नया स्पेस पोर्ट

केंद्र सरकार ने इसरो के चंद्रयान-3 को अनुमति दे दी ISRO चीफ के. सिवन ने 2019 की उपलब्धियां बताई तमिलनाडु के थुथुकुडी में एक नया स्पेस पोर्ट बनने जा रहा
2 min read
hhhh.png

नई दिल्ली। नया साल 2020 देशवासियों को लिए खुशियां लेकर आया है। केंद्र सरकार ने चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 ) को अनुमति दे दी है।

इस अवसर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के चीफ के. सिवन ने ISRO की पिछले साल यानी 2019 की उपलब्धियां और 2020 के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।

ISRO चीफ ने बताया कि तमिलनाडु ( Tamil Nadu )के थुथुकुडी ( Thoothukudi ) में एक नया स्पेस पोर्ट बनने जा रहा है। इसके साथ ही सीवन ने चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) को लेकर भी नवीन जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) का ऑर्बिटर न केवल बेहतर ढंग से काम कर रहा है, बल्कि सात साल तक ऐसे ही काम करता रहेगा।

इसरो चीफ ने कहा कि हमारे नाविक पोजिशनिंग सिस्टम को मान्यता मिल चुकी है। यह मान्यता दुनिया में जीपीएस सिस्टम को मान्यता देने वाली संस्था 3-जीपीपीपी द्वारा दी गई है।

अब जल्द हमारे देश के सभी मोबाइल में अपना पोजिशनिंग सिस्टम होगा।

उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 ) बिल्कुल चंद्रयान-2 की तरह होगा। बस फर्क इतना होगा कि चंद्रयान-3 में लैंडर-रोवर और प्रोपल्शन मॉडल का होगा।

चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं भेजा जाएगा। इसकी वजह यह है कि अंतरिक्ष में पहले से ही मौजूद चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर इसकी मदद करेगा।

इस बीच इसरो चीफ ने गगनयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2019 में गगनयान प्रोजेक्ट पर काफी काम किया गया है। इस साल इस मिशन के लिए चार एस्ट्रोनॉट्स को ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा जाएगा ।

Updated on:
01 Jan 2020 04:55 pm
Published on:
01 Jan 2020 04:36 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video