विविध भारत

उत्तरी भारत में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बदली छाने के साथ हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है।
2 min read
Aug 05, 2018
Heavy Rainfall in Delhi NCR
Heavy Rainfall in Delhi NCR

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बदली छाने के साथ हल्की बारिश या बौछार पड़ने की संभावना है

तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, एक दिन पहले शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से रविवार को उमस का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण राजस्थान और उससे सटे गुजरात में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने का असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है।

24 घंटों में आसमान पर बादल

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों में आसमान पर बादल तो छाए रहे, मगर बरसे नहीं। रविवार को आसमान पर हल्के बादलों का डेरा होने के कारण बादलों व सूरज में लुकाछिपी का दौर चलने से उमस का असर बढ़ गया है। बारिश न होने से तापमान में भी उछाल आया है।

Published on:
05 Aug 2018 12:14 pm