Corona से जंग जीता Italian Tourist बोला- हो गया केरल और यहां के लोगों से प्यार कहा- यहां बार-बार आऊंगा
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का असर तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18000 के पार पहुंच चुकी है। जबकि इस वायरस की वजह से अब तक 590 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां से लगातार कोरोना वायरस को मात देने और हालातों को काबू में करने जैसी खबरें सामने आ रही हैं।
इन्हीं राज्यों में से एक है केरल ( Kerala ) जहां अब कोरोना को काफी हद तक काबू कर लिया है। खास बात यह है कि विदेशी नागरिक भी केरल सरकार के प्यार और व्यवहार के कायल हो गए हैं।
ऐसे ही एक कोरोना संक्रमित इटली ( Italy citizen ) निवासी रॉबर्टो टोमासो ( roberto tomaso) ने केरल सरकार ( Kerala Govt ) का शुक्रिया अदा किया है जिनकी वजह से अब वो पूरी तरह ठीक है।
इटली के रहने वाले 57 वर्षीय रॉबर्टो टोमासो, केरल घूमने के लिए आए थे। वो अपनी छुट्टियां खुशी से बिताना चाहते थे लेकिन उन्हें ये वक्त अस्पताल में बिताना पड़ा क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस से ग्रसित पाया गया था।
यहां बार-बार आऊंगा
13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वो अस्पताल में थे, लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं और वापस अपने देश लौटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा- मैं केरल से बहुत प्यार करता हूं और यहां बार बार आऊंगा
रोबर्टो ने कहा - मुझे अच्छा इलाज मिला इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। सभी डॉक्टर और नर्सों ने मेरी अच्छी देखभाल की और मुझे बहुत अच्छा खाना दिया।
केरल से मिला प्यार भूल नहीं पाउंगा
जो प्यार केरल ने मुझे दिया है उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। इस कोरोना के खत्म होने के बाद मैं अगले साल दोबारा यहां लौटूंगा. मैं सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया कहना चाहता हूं।
हाथ से लिखा शुक्रिया संदेश
रोबर्टो ने हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने राज्य और हेल्थ वर्कर्स को शुक्रिया कहा है।
केरल घूमने आए टोमासो को पता ही नहीं था उन्हें कोरोना हो गया है, वो आराम से घूम रहे थे, लेकिन जैसे ही टेस्ट हुआ तो पॉजिटिव पाए गए। इस बीच टोमासो को भाषा संबंधी परेशानी भी हुई।
टोमासो के संपर्क थे 126 लोग
इसके बाद एक इटैलियन ट्रांसलेटर की मदद से एक लिस्ट तैयार की गई और रूट मैप भी बनाया गया। तब जाकर पता चला कि उनके संपर्क में कुल 126 लोग आए थे। रोबर्टो का इलाज तिरुवंतपुरम के सरकारी अस्पताल में हुआ।
हेल्थ मिनिस्टर केके शैलजा ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात की। टोमासो ने उन्हें शुक्रिया कहा और हेल्थ डिपार्टमेंट की भी तारीफ की।