
नई दिल्ली। ईद के पाक दिन कश्मीर तीन-तीन पुलिसकर्मियों की हत्या से दहल उठा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ने आतंकियों ने अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। तीसरे मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ डार के रूप में हुई है। डार जम्मू-कश्मीर पुलिस में इंस्पेक्टर थे। डार ककपोरा इलाके रहने वाले थे। बुधवार को उनके घर में घुसे आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डार बडगाम पुलिस लाइन में तैनात थे और ईद मनाने घर लौटे थे।
घाटी में सर्च ऑपरेशन शुरू
पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मियों की हत्या बाद आतंकियों की तलाश के लिए घाटी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। कश्मीर में पुलिसकर्मी पर किया गया यह तीसरा बड़ा हमला है। आपको बता दें कि इससे पहले कुलगाम और पुलवामा में ही दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। कुलगाम में घटी घटना में ट्रेनी पुलिस कॉंस्टेबल फयाज अहमद शाह ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी आतंकियों ने गोली बरसा कर उनकी हत्या कर दी। जबकि दूसरी घटना में एक अन्य पुलिस आॅफिसर मोहम्मद याकूब शाह को मौत के घाट उतार दिया गया था।
आपको बता दें कि इससे पहले आतंकवादियों ने चित्रागम गांव नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता व विधायक शौकत हुसैन गनई के घर के बाहर गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान गार्ड चौकस गाडरे ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ थ्रा।