विविध भारत

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में आतंकी ढेर, एक जवान और SPO शहीद

कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया सुरक्षाबलों को इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी

2 min read

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के अवंतीपोरा ( Awantipora ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ ( Encounter ) के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान और एक SPO भी शहीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में जवानों की बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी ढेर

इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आतंकी ढेर हो गया।

वहीं, इससे पहले कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, "एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।"

मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल शेख के रूप में हुई, जिसके ऊपर श्रीनगर के जवाहर नगर से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक एजाज मीर के आवास से 29 सितंबर, 2018 को आठ हथियार लूटने के आरोप हैं।

मुठभेड़ में मारा गए दूसरे आतंकवादी का नाम वसीम वानी है, जो शोपियां का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ शोपियां के वाची इलाके में हुआ, जहां आतंकी एक घर में छिपे हुए थे।

इस अभियान में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें

VIDEO: बच्चों को निर्भय करेगा उधमपुर का चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन
Updated on:
22 Jan 2020 07:55 am
Published on:
21 Jan 2020 01:09 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा