
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus ) के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान ( Pakistan ) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाक सेना ( Pak Army ) सीमा पर रह-रह कर गोलीबारी कर रही है। शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के बारामूला ( Baramulla ) जिले में नियंत्रण रेखा ( LOC ) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन ( pakistan ceasefire violation ) किया। सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उरी तहसील के रामपुर सेक्टर में सुबह बगैर किसी उकसावे के गोलाबारी की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामपुर सेक्टर के बाटगढ़ गांव की अख्तरा बेगम की उस समय मौत हो गई, जब पाकिस्तान द्वारा दागा गया एक गोला एक घर पर गिरा। इस दौरान नांबला गांव की परवीन घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ आवासीय मकान और निजी वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। इलाके से आई रपटों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से की जा रही अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी से लोग घरों में डरकर दुबके हुए हैं। इसके पहले गुरुवार को जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया था और एक नागरिक घायल हो गया था।
आपको बता दें कि जम्मू—कश्मीर ने संघर्षविराम उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जबकि राज्य से आर्टिकल 370 और 35ए हटाए जाने के बाद इन घटनाओं में तेजी है। इसके पीछे पाकिस्तान का मकसद घाटी को अशांत कर विश्व समूदाय का ध्यान जम्मू—कश्मीर की तरफ खीचंना है।