विविध भारत

कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, हिजबुल के 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने हिजबुल के दो आतंकवादियों को मार गिराया श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में छुपे हुए थे और मध्य रात्रि से ही उनके मुठभेड़ चल रही थी

less than 1 minute read
कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, हिजबुल के 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ( Jammu-Kashmir Police ) और CRPF के जवानों ने मंगलवार को हिजबुल ( Hizbul Mujahideen ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया, जो कि श्रीनगर (Srinagar) के पुराने शहर के इलाके में छुपे हुए थे और मध्य रात्रि से ही उनके मुठभेड़ ( Encounter ) चल रही थी।

पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि CRPF और पुलिस ने श्रीनगर शहर में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन ( Hizbul Mujahideen ) के हैं। उनसे दो हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।

संयुक्त टीम ने पुराने शहर के इलाके नवाकदाल में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशेष जानारी मिलने पर एक तलाशी अभियान शुरू किया था।

इसमें सुरक्षा बल के तीन जवानों - दो जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों और एक सीआरपीएफ के जवान घायल हुए हैं।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने कनेमजार क्षेत्र को घेरा और आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई।

IG कश्मीर विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच इस तरह की मुठभेड़ लगभग दो साल बाद हुई है।

बीएसएनएल सेवा प्रदाता को छोड़कर बाकी सभी मोबाइल इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

North Kashmir : बारामूला और पुलवामा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकियों के मौजूदगी की सूचना
Updated on:
19 May 2020 04:37 pm
Published on:
19 May 2020 04:32 pm
Also Read
View All