
नई दिल्ली। उत्तरी कश्मीर ( North Kashmir ) स्थित बारामूला जिले के सोपोर पाजलपोरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के आधार पर सोमवार सुबह तड़के से इस इलाके में सेना का तलाशी अभियान ( Search Operation ) जारी है।
सोपोर पुलिस, 22 आरआर और सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान को संयुक्त रूप से चला रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। दूसरी तरफ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलवामा जिले में भी दो से तीन इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
बता दें कि रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन को डोडा में बड़ा झटका लगा। बेगपोरा एनकाउंटर में रियाज नायकू के बाद उसका एक और आतंकी ताहिर अहमद भट डोडा मुठभेड़ में मारा गया। ताहिर अहमद भट का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। इसके मारे जाने के साथ ही डोडा आतंक मुक्त होने की कगार पर है।
अहमद भट ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
पुलिस महानिरीक्षक जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि कल रात डोडा के खोत्र गांव में आतंकवादी ताहिर अहमद भट की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली। जनवरी, 2020 से हम इस आतंकवादी की तलाश में थे। पूर्व में मारे गए हिजबुल आतंकी हारून के मारे जाने के बाद से यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
इसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।
इसके बावजूद आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में ताहिर अहमद भट को मार गिराने में सफलता मिली। इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
Updated on:
18 May 2020 02:57 pm
Published on:
18 May 2020 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
