
हिमाचल प्रदेश: शिमला के चिड़गांव में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान जलकर राख
नई दिल्ली। शिमला ( Shimla ) के चिड़गांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तीन मंजिला मकान ( Three storey house ) में भीषण आग ( Fire Accident ) लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ही कुछ समय में पूरा मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, मकान से धुएं का गुबार और आग की ऊंची ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना रोहड़ू के चिड़ंगाव स्थित जांगला उपतहसील के बड़ियार गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं, आग में मकान जल जाने की वजह से तीन परिवार बेघर हो गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
पुलिस जानकारी के अनुसार आग में जिनके मकान जलकर नष्ट हो गए उनमें दूनी चंद, कुलदीप व सुंदर सिंह आदि शामिल हैं। फिलहाल नुकसान का कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है। हालांकि घटना में किसी की जान नहीं गई है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में चिड़गांव में आग लगने की यह दूसरी घटना है।
Updated on:
19 May 2020, 4:01 PM IST
Published on:
19 May 2020, 3:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.