विविध भारत

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

गुरुवार रात कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये काम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का बताया जा रहा है।

2 min read
कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों तीन आतंकियों को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि अभी दो और आतंकियों के छिपे होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को देर रात अनंतनाग के कोकेरनाग में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस की मदद से इलाके में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहीं, चौकसी बरतते हुए इलाके में इंटरनेट अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है।

वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या

उधर, गुरुवार रात कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। ये काम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी तारीक अहमद मलिक के टन्गमर्ग के जंडपाल स्थित उनके घर में घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच मलिक को कई गोलियां लगी, जिसके बाद उनको घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि ईद के पाक दिन आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे कश्मीर में तीन-तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। यह घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में घटी। जहां आतंकियों ने अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। तीसरे मृतक पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद अशरफ डार के रूप में हुई है। डार जम्मू-कश्मीर पुलिस में इंस्पेक्टर थे। डार ककपोरा इलाके रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, 3 जवान घायल
Updated on:
24 Aug 2018 09:32 am
Published on:
24 Aug 2018 07:56 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?