विविध भारत

देश में कोरोना वायरस के अब तक 32 मामले, दिल्ली सरकार ने किया यह इंतजाम

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के अस्पतालों में तैयार 230 स्पेशल बेड भारत में अभी तक कुल 31 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए कोरोना को रोकने और उपचार की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य मंत्रालय

2 min read
देश में कोरोना वायरस के अब तक 32 मामले, दिल्ली सरकार ने किया यह इंतजाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) को लेकर किसी अनहोनी से बचने के लिए दिल्ली के अस्पतालों में 230 स्पेशल बेड ( Special bed ) तैयार कर लिए गए हैं। जिन अस्पतालों में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के लिए ये स्पेशल वार्ड और बेड तैयार किए गए हैं, उनमें 6 प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं। भारत में अभी तक कुल 31 लोग कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) से ग्रस्त पाए गए हैं। इन 31 में से 16 व्यक्ति इटली से भारत घूमने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Ministry of Health ) भी कोरोना वायरस ( Coronavirus Treatment ) को रोकने और इसके उपचार की तैयारियों में जुटा है। लेकिन कोरोना वायरस के रोगियों के लिए ये 230 स्पेशल बेड और वार्ड दिल्ली सरकार ( Delhi Goverment ) की ओर से तैयार किए गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड और विशेष बेड 19 सरकारी और छह प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए हैं। कोरोनावायरस से निपटने के लिए सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल को नोडल अस्पताल के रूप में स्थापित किया गया है। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों को कुछ दिन भीड़ को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, "सतर्कता बरतने से कोरोनावायरस का खतरा सौ फीसदी टाला जा सकता है।

जैन ने मास्क और हैंड सैनिटाइजर को आम लोगों के लिए गैरजरूरी बताया है। उन्होंने कहा, "मास्क केवल चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ के लिए आवश्यक है। चिकित्सकों के अलावा जो व्यक्ति सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार जैसी तकलीफों से जूझ रहे हैं वे भी मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि मास्क से कोरोनावायरस का कोई उपचार नहीं होता है। इसी तरह हैंड सैनिटाइजर को लेकर भी जैन ने अपनी राय दी है।

उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से पहले हर बार साबुन से हाथ धोए। यदि आप ऐसा करते हैं तो कोरोनावायरस से 100 फीसदी आपका बचाव संभव है। जैन ने हैंड सैनिटाइजर को भी डॉक्टर और चिकित्सा में शामिल स्टाफ के लिए आवश्यक बताया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, हर रोगी की जांच के उपरांत डॉक्टर बार-बार साबुन से हाथ धोने नहीं जा सकते, इसीलिए वे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस प्रकार का बचाव हैंड सैनिटाइजर से होता है, वैसी ही सुरक्षा हाथ धोने पर भी हासिल की जा सकती है। कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का भी गठन किया है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालयों को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें

सलमान खान के बाद अर्जुन रामपाल ने भी फैंस को दिए कोरोना से बचने के सुझाव
Updated on:
06 Mar 2020 10:14 pm
Published on:
06 Mar 2020 10:08 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर