विविध भारत

केरल ने पाया कोरोना पर काबू, मरीजों की संख्या में आई गिरावट

ट्रेसिंग, प्लानिंग और ट्रेनिंग के मंत्र ने दिलाई जीत केरल में सबसे पहले हाथ धोने का फार्मूला लागू हुआ हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व अन्य मरीजों को अस्पताल से जोड़ा
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 3:47 PM IST
857415353_419563.jpg

नई दिल्ली। केरल देश का पहला राज्य है जहां कोरोना वायरस ने सबसे पहले दस्तक दी। ढाई महीने बाद वहां मरीजों की संख्या बढ़कर 378 हो गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से केरल ने कोरोना के नए मामले सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ने दिया। इसे भारत में कोरोना को नियंत्रित करने की दिशा में आशा की नई किरण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द केरल कोरोना पर काबू पा लेगा।

ऐसा इसलिए कि केरल पहला राज्य है जिसे कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने में मदद मिली है। यही कारण है कि केरल सरकार की प्रारंभिक सफलता की चर्चा होने लगी है।

दरअसल, 30 जनवरी को केरल में देश का पहला कोरोना मरीज सामने आया था। तभी से कोरोना के व्यापक दुष्परिणामों को देखते हुए केरल सरकार ने सबसे पहले मरीजों की पहचान, स्क्रिनिंग, टेस्ट, इलाज, क्वारंटाइन में रखने और ठीक होने तक सभी सुविधाएं मरीज को मुहैया कराने पर जोर दिया।

इतना ही नहीं केरल सरकार ने सबसे पहले सोशल कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया। यहां तक केरल सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित 14 दिनों के क्वारनटाइन के बदले 28 दिनों के लिए कोरोना मरीजों को क्वारनटाइन में रखा। साथ ही केरल में मौजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व आधारभूत ढांचों का भी कुशलतम प्रयोग किया। ये सभी कदम व्यापक परिणाम को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर उठाए गए थे।

जानकारों का कहना है कि केरल कोरोना के खिलाफ उठाए गए इन कदमों की वजह से पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट में आगे नहीं बढ़ा है। केरल कैडर के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि जिस तरीके से केरल ने निपाह वायरस पर काबू पाया, उससे भी अच्छा मॉडल उसने कोविड-19 का संक्रमण रोकने में के लिए अपनाया है। उसी का नतीजा है कि केरल बहुत जल्द कोरोना फ्री स्टेट हो जाएगा।

बता दें कि 30 जनवरी को देश का पहला कोरोना मरीज केरल में ही समाने आया था। 13 अप्रैल तक केरल में मरीजों की संख्या 378 है। अभी तक केवल दो मौंते हुई हैं। 198 लोगों ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। पहले 39 दिनों में सबसे ज्यादा केस केरल में सामने आए थे। अप्रैल 12 को केवल एक केस सामने आए।

केरल में कोरोना के खिलाफ मुहिम में जुटे से वी जार्ज बताते हैं कि वहां अब नए मामले सामने आने की रफ्तार बहुत कम हो गई है। केरल ने कोविड-19 के चीन में संक्रमण को देखकर राज्य में इससे निबटने का प्रयास तेज कर दिया था। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री ने संक्रमण पर चर्चा करके केरल के सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय लिया था। टूरिस्टों की यात्रा डिटेल साझा करने और पुणे की निजी लैब से पीसीआर आधारित रैपिड टेस्ट किट का भी सबसे पहले आर्डर देने वाला राज्य केरल ही है।

कोरोना के खिलाफ ट्रेसिंग, प्लानिंग और ट्रेनिंग के मंत्र की रणनीति के दम पर केरल कोरोना पर जीत हासिल करने के करीब पहुंच गया है। केके शैलजा खुद बताती हैं कि कोविड-19 हो या कोई अन्य बीमारी, हम अच्छी योजना बनाकर और उस पर अमल करके ही उसका मुकाबला कर सकते हैं। यही फार्मूला केरल ने निपाह और इबोला वायरस के मामले में भी अपनाया था।

Updated on:
14 Apr 2020, 3:47 PM IST
Published on: