23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / कोरोना पर काबू पाने के लिए आज से पूल टेस्टिंग शुरू, तकनीक को अपनाने वाला यूपी देश का पहला राज्य

कोरोना पर काबू पाने के लिए आज से पूल टेस्टिंग शुरू, तकनीक को अपनाने वाला यूपी देश का पहला राज्य

जर्मनी और इजराइल में इस तकनीक से पहले से जारी है जांच इस तकनीक से 75 फीसदी खर्च आएगा कम जिनमें नहीं दिखेगा लक्षण उन मरीजों की स्क्रीनिंग में मददगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Apr 2020, 1:08 PM IST

17e8e46c-8577-4d0f-b269-1dae9fe928d2.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश में पूल टेस्टिंग व्यवस्था शुरू हो गई है। यूपी इस तकनीक से कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इसे शुरू करने की अनुमति दे दी है।

पूल टेस्टिंग तकनीक के तहत एक-एक टेस्टिंग के बजाय एक बार में 8, 10, 16 या 32 नमूने लिए जा सकते हैंं। सभी सैंपल को मिक्स कर रिपोर्ट तैयार होती है। अगर रिपोर्ट निगेटिव है तो जांच नहीं होती। पॉजिटिव आने पर हर व्यक्ति का अलग-अलग टेस्ट होता है। यह तकनीक वहां पर काफी कारगर है जहां पर कोरोना संक्रमण की सिर्फ आशंका होती है।

लॉकडाउन का आखिरी दिन आज, क्या पीएम मोदी करेंगे शर्तों के साथ छूट का ऐलान

फटाफट मिलेगी रिपोर्ट

बता दें कि देश के कुल सैंपल में से करीब 3.8 फीसदी पॉजिटिव निकल रहे हैं। मतलब यदि 100 सैंपल की जांच हुई तो 96 टेस्ट निगेटिव आ रहे हैं। यदि 10-10 पूल में टेस्ट हों तो 10 पूल में सभी सैंपल्स की जांच हो जाएगी। वर्तमान प्रतिशत के मुताबिक दो या तीन पूल में ही पॉजिटिव मरीज आएंगे। ऐसे में अगर दो पूल पॉजिटिव आए तो 20 सैंपल की ही दोबारा जांच लिए जाएंगे। यानी महज 20 सैंपल की जांच करनी होगी। ऐसे में जांच का खर्च एक चौथाई हो जाएगा।

जांच प्रक्रिया

पूल टेस्टिंग तकनीक में अगर 10 सैम्पल्स को चेक करने पर टेस्ट निगेटिव आते हैं तो माना जाता है कि सभी सैम्पल्स संक्रमण मुक्त हैं। अगर इसमें संक्रमण निकलता है तो इन सैम्पल्स की जांच अलग-अलग करनी पड़ती है। इससे स्क्रीनिंग का काम तेज हो जाता है। इसका प्रोटोकॉल तय हो रहा है। यह प्रक्रिया आज से यूपी में शुरू हो गई है। इससे पहले जर्मनी व इजराइल में पूल टेस्टिंग से जांच शुरू हो चुकी है।

मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर पूछा - भगवान हैं तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते, मिला ये जवाब

इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अभी तक एक बार में एक सैंपल की जांच हो रही है, लेकिन पूल टेस्टिंग में 10 से अधिक सैंपल एक बार में जांचे जाएंगे।