23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर पूछा – भगवान हैं तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते, मिला ये जवाब

मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर पूछा – भगवान हैं तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते, मिला ये जवाब

मार्कंडेय काटजू का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया यूजर्स काटजू को दे रहे हैं अलग-अलग जवाब पूछा - क्या आपने कोरोना खत्म करने के लिए भगवान से प्रार्थना की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Apr 2020, 6:07 PM IST

e3c6ac37-d10b-4d4d-9bdc-e483efae3778.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से पूरी दुनिया संकट में है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी जारी है। अब इस संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे मार्कंडेय काटजू ( Markandey Katju ) ने ट्वीट कर एक सवाल पूछा है।

पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर पूछा है कि अगर भगवान हैं तो वह कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते? इस सवाल के बाद उनका ट्विट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अब उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के जवाब दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि भगवान हमें महसूस कराना चाह रहे हैं कि मैं हूं, एक बार लोगों को समझ आ जाएगा तो कोरोना अपने आप खत्म हो जाएगा।

पंजाब में लॉकडाउन के बीच मनेगी बैसाखी, सीएम अमरिंदर सिंह ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

कुछ अन्य यूजर्स ने मार्कंडेय काटजू के सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि भगवान इंसानों के साथ ही जानवरों और प्रकृति के लिए भी होता है। वह इस बार इन लोगों की सुन रहा है। कुछ यूजर्स जस्टिस काटजू से ही पूछ रहे हैं कि क्या आपने भगवान से कोरोना को खत्म करने के लिए प्रार्थना की है...क्या उससे पहले भगवान की पूजा की है कभी।

बता दें कि इससे पहले मार्कंडेय काटजू लॉकडाउन बढ़ाने के विषय में भी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। उनका कहना है कि अगर ये लॉकडाउन बढ़ेगा तो लोग भूख से मरने लगेंगे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने यह भी कहा था कि देश के राजनेता लॉकडाउन इसलिए बढ़ाना चाहते हैं कि क्योंकि अगर लॉकडाउन हटने से किसी की भी मौत होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी ही होगी। इसीलिए ये लोग चाहते हैं कि लॉकडाउन जारी रहे।

RSS कार्यकर्ताओं की पुलिस चौकी पर तैनाती वाली तस्वीरों पर बढ़ा विवाद, प्रशासन ने चौकी प्रभारी को हटाया