23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Lockdown 2.0: सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियम खुद पर करेंगे लागू तो कोरोना से जीतेंगे जंग

Lockdown 2.0: सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियम खुद पर करेंगे लागू तो कोरोना से जीतेंगे जंग

भारत ने कोरोना को रोकने के तेजी से निर्णय लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को लागू किया 3 मई तक सभी को गाइडलाइन का करना होगा पालन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Apr 2020, 12:03 PM IST

858108542_380009.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंवी नरेंद्र मोदी ने मंगवार को देश के नाम संबोधन की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की चर्चा से की। उन्होंने सभी से बाबा साहेब अंबेडकर की संकल्प शक्ति और परिश्रम से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि अगर हम उनकी तरह प्रतिबद्धता का परिचय देंगे तो कोरोना के खिलाफ जंग जीत पाएंगे।
संकल्कल्प शक्ति और परिश्रम के बाल पर ही कोरोना को नियंत्रित करने केा लेकर जारी गाइडलाइन और सख्त मानकों का पालन कर पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए केेंद्र की ओर से जारी गाइनलाइन और सुझावों पर शासन, प्रशासन और आम नागरिकों को अमल करना होगा।

पीएम मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की मार से परेशान हैं। इसके बावजेद अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। तेजी से निर्णय लिए गए और प्रभावी तरीके से उस पर अमल किया गयां आगे भी इस मूल मंत्र पर जोर दिया जाएगा। लेकिन इस काम में सभी को सहभागी होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं मिला उससे पहले ही भारत ने कोरोना प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच शुरू कर दी थीं। 100 मरीज होने से पहले 15 दिनों का क्वारनटाइन जरूरी कर दिया गया था। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड़डों पर सख्ती से परीक्षण और मरीजों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया था। जब हमारे यहां कोरोना के केस 550 मामले थे तभी 21 दिन का लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती से अमल करना शुरू हो गया था।
भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया। बल्कि जैसे ही समस्या दिखी उसी समय रोकने का भरसकत प्रयास करना शुरू कर दिया।

भारत कोरोना पर काबू पाने के लिए शुरू से ही एकीकृत प्रयास पर जोर दे रहा है। अगर ऐसा न करते तो क्या होता इसकी कल्पना करना आज मुश्किल होता। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का लाभ देश को मिला है।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए कहा कि हमें आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन की शर्तों पर अमल करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे हम विजय कैसे प्राप्त करें, नुकसान कम से कम को कैसे सुनिचित करें, लोगों को होने वाली परेशानियों को कैसे कम करें, जैसी बातों को लेकर राज्य सरकारों के साथ चर्चाएं हुई हैंं। चर्चा के दौरान यही सुझाव आया कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन को और बढ़ाना पड़ेगा। यानि लॉकडाउन 2.0 तीन मई तक जारी रहेगां। तब तक देशवासियों को लॉकडाउन में रहना होगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि तब तक सभी लोक लॉकडाउन के अनुशासन का पालन उसी तरह करें जैसे अभी तक करते आए हैं।

सभी को मिलकर प्रयास करना होगा कि कोरोना को किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में नहीं फैलने देना है। एक तो हॉटस्पॉट बढ़ने नहीं देना है। हॉटस्पॉट को लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानोें की हॉटस्पॉट की आंशका उन इलाकों पर कड़ी नजर रखनी होगी। नए हॉटस्पॉट का बनना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इसलिए अगले एक सप्ताह तक कोरोना के खिलाफ कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, थाने, जिले राज्य को बारीकी से परखा जाएगा। लॉकडाउन की अनुशासनों पर अमल किया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि हॉटस्पॉट को बढ़ने नहीं दें।

30 अप्रैल तक कुछ छूट दिए जाएंगे लेकिन ये छूट सशर्त होगी। बाहर निकलने लॉकडाउन के नियम टूटते हैं और कोरोना किसी भी इलाके में फैलता है तो सारे छूट वापस ले लिए जाएंगे। इसलिए नियमों का पालन करने को लेकर खुद सतर्क रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। किसी को लापरवाही न बरतने दें।

नई गाइडलाइन जारी होगी
बुधवार को इस बारे में सरकार की तरफ से विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। गाइडलाइन में गरीब भाइयों के हितों का खास ध्यान रखा जाएगा। दैनिक देहाड़ी वाले मजदूरों को गाइडलाइन में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगा।

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 220 से ज्यादा लैब देश भर में स्थापित किए गए हें। दस हजार मरीज पर 1500 से 1600 बेड की जरूरत है, जिसकी तैयारी हमने कर ली है। अगर एक लाख बेड की भी जरूरत पड़ती है तो हम उसके लिए तैयार हैं। इसके लिए 100 से अधिक अस्पताल को तैयार किया गया है।

कोविद—19 की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए युवा वैज्ञानिकों से मानव कल्याण के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को युवा वैज्ञानिकों को कोरोना का वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।

लॉकडाउन पर अमल के लिए देशवासी करें ये काम
लॉकडाउन 2.0 तक हमें धैर्य बनाकर रखना होगा। निमयों का हमें पालन करना होगाा। तभी जाकर हम कोरोना को हरा पाएंगे। इतना ही नहीं हमें बुजुर्गों का खास ख्याल रखना होगा। घर में बने मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना होगा। आयुष मंत्रालय के गाइडलाइन का पालन करना होगा।

आरोग्य सेफ्टी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। गरीब परिवार की सहायता करें। छोटे व्यवसाय में काम करने वालों के प्रति संवेदना रखें। कोरोना योद्धाओं का का सम्मान करें। सभी लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए त्याग करने और परेशानी उठाने के लिए तैयार रहें ।