23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / WHO का दावा – कोरोना स्वाइन फ्लू से 10 गुना ज्यादा खतरनाक, वैक्सीन का निर्माण अंतिम विकल्प

WHO का दावा – कोरोना स्वाइन फ्लू से 10 गुना ज्यादा खतरनाक, वैक्सीन का निर्माण अंतिम विकल्प

कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैलता है इसके उलट सही होने की दर बहुत धीमी है वैक्सीन बनने के बाद ही लगाई जा सकेगी लगाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Apr 2020, 8:59 AM IST

WHO

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ा दावा किया है। WHO की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस ( coronavirus ), स्वाइन फ्लू ( Swine Flu ) की तुलना में 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इस पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए वैक्सीन ( Vaccine ) का निर्माण ही सबसे बेहतर विकल्प है। बता दें कि स्वाइन फ्लू को 2009 में WHO ने वैश्विक महामारी ( Global Pandemic ) घोषित किया था।

WHO के प्रमुख टेडरॉस एड्हनोम गैब्रियेसुस ( Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बताया कि उनकी संस्था लगातार पूरी दुनिया में फैलते इस वायरस के बारे में नई जानकारियां जुटाने का काम कर रही है। अब तक इस वायरस से दुनिया भर में 1 लाख 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 18 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। जबकि स्वाइन फ्लू से 1.5 लाख से 5.75 लाख लोगों की मौत हुई थी।

मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर पूछा - भगवान हैं तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते, मिला ये जवाब

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि 18 हजार 5 सौ लोग स्वाइन फ्लू या H1N1 के चलते मारे गए थे। स्वाइन फ्लू सबसे पहले मैक्सिको और अमरीका में मार्च, 2009 में सामने आया था। लेकिन लान्सेट मेडिकल के मुताबिक इससे मारे गए लोगों की संख्या 1,51,700 से 5,75,400 के बीच थी। लान्सेट रिव्यू में इस महामारी से अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में हुई मौतों को भी जोड़ा गया था, जिन्हें WHO की रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया था।

स्वाइन फ्लू महामारी को जून, 2009 में वैश्विक महामारी घोषित किया गया था। अगस्त, 2010 तक चला था और माना गया था कि यह उतनी खतरनाक साबित नहीं हुई थी, जितना खतरनाक इसे माना जा रहा था। इसके लिए तेजी से वैक्सीन का निर्माण किया गया था।

Lockdown : केंद्र ने जारी किया एक और आदेश, अमल होने पर आम लोगों को मिलेगा लाभ

यूरोप और WHO की इसके प्रसार के दौरान जरूरत से ज्यादा भय फैलाने के लिए आलोचना भी हुई थी। कहा गया था कि साधारण फ्लू से हर साल ढ़ाई से पांच लाख लोगों की जाने जाती हैं। इसलिए स्वाइन फ्लू कोई भयानक फ्लू नहीं था।

टेडरॉस ने कोरोना को लेकर कहा है कि कुछ देशों में हर तीन से चार दिनों में मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है। लेकिन जोर दिया कि अगर देश जल्दी मामलों का पता लगाने, टेस्ट करने और संक्रमित लोगों को अलग करने और हर केस पर जोर देने और उनके कॉन्टैक्ट का पता लगाने का काम करते हैं तो वायरस पर लगाम लगाई जा सकती है।

WHO प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपायों को तभी हटाया जा सकता है जब जन स्वास्थ्य के लिए अच्छे कदम उठाए जाएंगे। अभी तक इसे रोकने के सभी प्रयासों के बावजूद इस पर पूरी तरह से लगाम तभी लगाई जा सकती है जब एक प्रभावशाली वैक्सीन का निर्माण कर लिया गया हो। एक अनुमान के मुताबिक कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने में 12 से 18 महीने का समय लग सकता है।