विविध भारत

CAA-NRC विज्ञापन मामले में ममता सरकार को बड़ा झटका, कलकत्ता कोर्ट ने दिए पोस्टर हटाने के निर्देश

Kolkata High Court का बड़ा निर्देश CAA-NRC विज्ञापन मामले में CM Mamata Banerjee को दिया झटका पोस्टर हटाने के दिए निर्देश
less than 1 minute read
20_12_2019-mamata-banerjee_19862242_23119487.jpg

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हुआ। पश्चिम बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहा। बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो प्रदेश में CAA और NRC लागू ना करने को लेकर विज्ञापन तक लगवा डाले थे। लेकिन सीएम को इस मामले में कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने झटका दिया है। दरअसल बीते दिनों केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में टीएमसी और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई रैलियां की।

पोस्टर हटाने का निर्देश
टीएमसी सरकार ने संभावित NRC को भी सिरे से खारिज कर दिया। इसी मामले में टीएमसी सरकार ने राज्य भर में नागरकिता संशोधन कानून ( CAA ) और एनआरसी ( NRC ) विरोधी पोस्टर लगाए थे, जिन्हें अब हाईकोर्ट ने हटाने को कह दिया है।
चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिविजन बेंच ने कहा है कि सभी सार्वजनिक स्थानों से वह पोस्टर और विज्ञापन हटा दें जिसके जरिए सीएए और एनआरसी का विरोध किया गया है।

वकीलों के समूह ने दायर की याचिका
आफको बता दें कि सीएए और एनआरसी विज्ञापनों के खिलाफ वकीलों के एक समूह ने याचिका दायर की थी। वे टीएमसी सरकार के उस फैसले के खिलाफ अदालत गए जिसके तहत टीवी, वेबसाइट्स और अखबारों को सीएए और एनआरसी विरोधी विज्ञापन जारी किये गए थे।

इन विज्ञापनों में यह बताया गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार सीएए और संभावित एनआरसी के खिलाफ है और इसे लागू नहीं करेगी।

9 जनवरी को अगली सुनवाई
अदालत ने कहा कि कुछ समय के लिए इन विज्ञापनों पर रोक लगा दें। इस मामले पर अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी।

Published on:
23 Dec 2019 03:22 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video