विविध भारत

Coronavirus: स्टार्स के लिए जिन वैनिटी वैन्स का होता था इस्तेमाल, अब मुंबई पुलिस के आ रही काम

कोरोना ( Corona ) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मुंबई पुलिस को वैनिटी वैन की सुविधा दी गई इन वैनिटी वैंस का इस्तेमाल पुलिसकर्मी ( Mumbai Police ) विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान करती हैं  

2 min read
Coronavirus: स्टार्स के लिए जिन वैनिटी वैन्स का होता था इस्तेमाल, अब मुंबई पुलिस के आ रही काम

नई दिल्ली। देश में कोरोना ( coronavirus ) का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) ने यह जानकारी दी है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Outbreak ) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच मुंबई पुलिस को ड्यूटी के दौरान वैनिटी वैन ( vanity vans ) की सुविधा दी गई है।

दरअसल, मुंबई पुलिस को 20 अप्रैल को ही ये वैनिटी वैन उपलब्ध करा दी गई थी। इन वैंस का इस्तेमाल पुलिसकर्मी विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान करती हैं।

आपको बता दें कि मुंबई में फिल्ममेकर्स ऑफ फ्रंटलाइन केयर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और केतन रावल की ओर से मिशन सुरक्षा चलाया गया है।

इस मिशन के तहत कोरोना वायरस प्रकोप के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ये वैनिटी वैन्स दी गई हैं। आपको बता दें कि मुंबई में केतन रावल के पास कई सारी वैनिटी वैंस हैं।

इन वैनिटी वैंस का इस्तेमाल टेलीविजन सीरियल्स और वेब सीरीज की शूटिंग में किया जाता है। इन वैंस में दो से तीन कमरे भी होते है।

पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान इन कमरों का इस्तेमाल करते है। जानकारी के अनुसार पूरे देश में केवल 500 वैनिटी वैन हैं, जिनमें से 300 अकेले मुंबई में ही मौजूद हैं।

आपको बता दें कि पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए टेंट और शेल्टर होम की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें

कोरोना फ्री हुआ चीन का वुहान शहर! आखिरी मरीज को भी मिली अस्पताल से छुट्टी
Updated on:
27 Apr 2020 06:10 pm
Published on:
27 Apr 2020 06:06 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत