राजधानी दिल्ली में नोवल कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) बढ़ता ही जा रहा का संक्रमण लोकसभा सचिवालय में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोविड-19 ( COVID-19 ) की हुई पुष्टि
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नोवल कोरोना वायरस ( coronavirus in Delhi ) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। रिहायाशी इलाकों के साथ ही अब सरकारी भवन और कार्यालय भी कोरोना ( Coronavirus ) की चपेट में आने लगे हैं।
इसी का परिणाम है कि दिल्ली मौसम विभाग ( Delhi Meteorological Department ) के बाद अब कोरोना ने लोकसभा सचिवालय ( Lok Sabha Secretariat ) में भी दस्तक दे दी है। दरअसल, लोकसभा सचिवालय में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोविड-19 ( COVID-19 ) की पुष्टि हुई है।
कर्मचारी हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट ( House keeping department ) में काम करता है। कर्मचारी को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ( Manohar Lohia Hospital ) में भर्ती कराया गया है।
वहीं, राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति भवन या सचिवालय का कोई भी कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हुआ है।
बयान में कहा गया है कि 13 अप्रैल को जिस मरीज की एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण से जान गई, उसका राष्ट्रपति भवन से कोई संबंध नहीं है।
राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव निमिष रुस्तगी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, मध्य दिल्ली का एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज, जिसकी 13 अप्रैल, 2020 को बी. एल. कपूर अस्पताल, नई दिल्ली में मौत हो गई थी, वह न तो राष्ट्रपति सचिवालय का कर्मचारी था और न ही राष्ट्रपति एस्टेट का निवासी था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी के परिवार का सदस्य मृतक के संपर्क में था। यह जानकारी मिलने पर परिवार के सभी सात सदस्यों को 16 अप्रैल को एकांतवास केंद्र ले जाया गया।
एकांतवास में जाने के बाद कर्मचारी के परिजनों में एक को, जो मृतक के संपर्क में था कोरोना वायरस ? पॉजिटिव पाया गया।