विविध भारत

Maharashtra में एक दिन में Coronavirus के रिकॉर्ड तोड़ केस, देश में संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार!

देश में पिछले 24 घंटों में Coronavirus के 38,902 नए केस रिकॉर्ड किए गए देश में कोरोना संक्रमितों ( Corona infected ) का यह आंकड़ा 11 लाख के पार

2 min read
Maharashtra में एक दिन में Coronavirus के रिकॉर्ड तोड़ केस, देश में संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार!

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों ( Coronavirus in india ) की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना ( Coronavirus New Case ) के 38,902 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं, जिसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों ( Corona infected ) का यह आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया। वहीं, कोरोना रोगियों की संख्या ( Number of corona patients ) एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 24 घंटे के भीतर ही इस घातक बीमारी की वजह से 543 लोगों की मौत ( Coronavirus Death ) हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ( Ministry of Health ) की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार देश में अब तक 6 लाख 77 हजार 423 संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

वहीं, महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य बना हुआ है। महाराष्ट्र में एक दिन में 9518 कोरोना के नए मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है। जबकि 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के चलते 258 लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र 3,00,937 मामलों और 11,596 मरने वालों के साथ देश में अब भी वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। मुंबई से अब तक एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद शनिवार को इसने तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या स्थिर बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1211 केस मिले हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3600 से अधिक हो गई है। रविवार को ही दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के कारण 31 व्यक्तियों की मृत्यु होने की जानकारी दी। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस सब के बीच दिल्ली में अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यक्ति ठीक भी हो चुके हैं। दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3628 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

जिन राज्यों में 10,000 से अधिक मामले दर्ज उनमें...

Updated on:
19 Jul 2020 10:50 pm
Published on:
19 Jul 2020 10:23 pm
Also Read
View All