विविध भारत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 10, CM उद्धव ने बुलाई बैठक

भारत में बढ़ती जा रही कोरोना वायरस संक्रमित लोगों को तदाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 10

2 min read
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 10

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) संक्रमित लोगों को तदाद लगातार बढ़ती जा रही है।

बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Corona virus in maharashtra ) के नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray ) में पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे के आठ मामलों समेत राज्य में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के अब तक 10 केस सामने आ चुके हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इससे पहले मंगलवार को तीन और लोगों में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की पहचान हुई थी। ये तीनों ही व्यक्ति कोरोनो संक्रमित उन दो लोगों के संपर्क में आए थे, जिनकी पुष्टी एक दिन पहले ही हुई थी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Corona virus in maharashtra ) के बढ़ते मरीजों की संख्या से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।

उद्धव ठाकरे ने राज्य में स्कूल कॉलेज की छुट्टी करने का भी संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में दसवीं क्लास की परीक्षा चल रहे हैं, जो आने वाले दो दिनों के भीतर निपट जाएंगे। जिसके बाद आवश्यक्ता पड़ी तो स्कूल कॉलजों को भी बंद रखा जाएगा।

आपको बता दें कि सोमवार को हाल ही में दुबई से पुणे लौटे एक व्यक्ति और एक महिला के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिवार ने मुंबई एयरपोर्ट से पुणे तक जिस वाहन में यात्रा की, उसके ड्राइवर में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus होटल संचालक की सूचना पर पहुंची रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने जापानी पर्यटक सहित छह के नमूने लिए
Updated on:
11 Mar 2020 10:21 pm
Published on:
11 Mar 2020 10:13 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर