विविध भारत

Mumbai Rains: मुंबई में इस बार आफत की बारिश, Marine drive के किनारों से टकराई ऊंची लहरें

मानसून ( Monsoon 2020 ) सक्रिय होने के बाद से ही देश के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा का दौर ( Rain In India ) जारी मुंबई में ( Mumbai Rain ) बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग ( Water logging ) की समस्या खड़ी हो गई

2 min read
Mumbai Rains: मुंबई में इस बार आफत की बारिश, Marine drive के किनारों से टकराई ऊंची लहरें

नई दिल्ली। मानसून ( Monsoon 2020 ) सक्रिय होने के बाद से ही देश के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा का दौर ( Rain In India ) जारी है। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश ( Heavy Rain in Mumbai ) ने आफत ला दी है। बुधवार को मुंबई में हुई लगातार ( Mumbai Rain ) बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग ( Water logging ) की समस्या खड़ी हो गई, तो कहीं ट्रैफिक सिस्टम ( Traffic system ) बिल्कुल ठप हो गया। यातायात व्यवस्था ठप होने की वजह से मुंबई की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आई तो लोग घंटों जाम की परेशानी से जूझते रहे। मौसम का सबसे रौद्र रूप मरीन ड्राइव ( Mumbai Marine drive ) पर देखने को मिला। यहां भारी बारिश की वजह से गुरुवार दोपहर को समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। ये लहरें दिन भर मरीन ड्राइव के किनारों से टकराती रहीं।

वहीं, बारिश से पैदा हुए संकट को देखते हुए मुंबई प्रशासन ने लोगों से अहतियात बरने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। आपको बता दें कि मुंबई में बुधवार मौसम की सबसे जोरदार बारिश हुई, जबकि गुरुवार को मध्यम और हल्की बारिश होती रही। इस बीच करीब पौने दो बजे मरीन ड्राइव पर समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। प्रशासन ने बारिश के बाद बने हालातों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में NDRF की टीम तैनात की हैं। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में बारिश ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान मुंबई के कई इलाकों में छिटपुट घटनाओं की खबर सामने आई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई में 112 स्थानों पर पेड़ गिरने तो 6 जगहों पर घर ढहने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई। पेड़ आदि गिरने से शहर में बिजली की व्यवस्था चरमराई रही। इस दौरान गिरगांव चौपाटी, कोलाबा और भायकला समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इस पर BMC की ओर से आए बयान में बताया कि मुंबई में बुधवार को औसत से तिगुनी बारिश हुई है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। वहीं बिहार व असम समेत कई राज्यों में बाढ़ का संकट बना हुआ है। बिहार की कोसी व गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण राज्य के कई जिले डूब गए हैं। वहीं, असम में बाढ़ से बड़ा नुकसान देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के बीच Landslide से लोगों में खौफ, नाले में बही तीन लड़कियां
Updated on:
06 Aug 2020 05:46 pm
Published on:
06 Aug 2020 05:26 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत