इन इलाकों में जल जमाव से परेशानी
मुंबई में लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में इन सभी इलाकों में बीएमसी के कर्मचारी पानी निकालने में जुटे हैं। वहीं लोगों को अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले की सलाह दी जा रही है।
पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।