एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से लॉकडाउन के और कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो करने की हिदायत दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार नेता ही नियमों का धडल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। ताजा मामला त्रिपुरा से है जहां बीजेपी विधायक सुदीप रॉय बर्मन बिना इजाजत लिए कोविड केयर सेंटर में घुस गए।