नई दिल्ली। लद्दाख ( Ladakh ) में चीनी सैनिकों के साथ हुए खुशी संघर्ष के बॉर्डर ( Tension in Galwan Valley ) पर चीन के साथ शुरू हुआ तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, रक्षा मंत्रालय ( Ministry of Defence ) ने भी चीन के साथ गतिरोध ( India-China Dispute ) लंबा खिंचने के संकेत दिए हैं। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में पूर्वी लद्दाख मे बॉर्डर पर तनाव ( India-China Border Issue ) संबंधी अपनी स्टेटस रिपोर्ट ( Status report ) जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लद्दाख में चीन की ओर से किए गए अतिक्रमण ने स्थिति को बेहद संवेदनशील बना दिया है, जिस पर कड़ी मॉनिटिरिंग ( Monitoring ) और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। रक्षा मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को अपनी वेबसाइट ( Website ) पर भी अपडेट कर दिया है।