Maharashtra में Corona Patients की बढ़ती संख्या के बीच राज्य प्रशासन ने बड़ा फैसला किया प्रशासन ने अब Coronavirus drug Remdesivir के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Maharashtra ) मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राज्य प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने अब अब कोरोना वायरस की दवा रेमडेसिवीर ( Coronavirus drug Remdesivir ) के लिए आधार कार्ड ( Aadhar Card ) अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही अब लोगों को कोरोना वायरस की दवा ( Medicine for Coronavirus ) लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे या फिर कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट ( Covid-19 positive report ) दिखाने के बाद ही मिल सकेगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र प्रशासन ( Maharashtra administration ) ने यह कदम कोरोना वायरस संकट ( Coronavirus Crisis ) के बीच मास्क, सैनिटाइटर और दवाओं की बढ़ी कालाबाजारी ( Black marketing ) की रोकथाम के लिए उठाया है।
राज्य में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण से महाराष्ट्र सरकार चिंतित है, जिसके लिए कुछ जरूरी व गंभीर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हाल ही में राज्य में रेमडेसिवीर (remdesivir) और तोसलिजुमाब (tocilizumab) दवाओं की कमी को लेकर एफडीए अधिकारियों और मुंबई पुलिस के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान अनिल देशमुख ने रेमडेसिवीर की कालाबाजारी रोकने सख्त कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए एफडीए और पुलिस मिलकर कार्रवाई करेंगे। अनिल देशमुख ने कहा कि बावजूद इसके अगर कोई कोरोना वायरस की दवाओं की कालाबाजारी या इस धंधे में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन मंत्री राजेंद्र शिंगने ने भी रेमडेसिवीर और तोसलिजुमाब के अभाव और कालाबाजारी की शिकायतों पर मुंबई में औचक निरीक्षण शुरू किया है। एफडीए मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस दवाओं की कमी और कालाबाजारी से निपटने के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है।