विविध भारत

मालदा: महानंदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम बंगाल के मालदा में नाव पलटने से 50 लोग पानी में डूब गए प्रशासन की ओर से शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 लोगों को बचा लिया महानंदा नदी में हुआ हादसा, डूबने से 3 लोगों की मौत
2 min read
a3.png
,,

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महानंदा नदी में गुरुवार को नाव पलटने से 50 लोग पानी में डूब गए।

घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई।

प्रशासन की ओर से अभी राहत व बचाव कार्य जारी है। नदी में डूबने वाले अन्य लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह घटना मालदा के चंचल पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग नाव में सवार होकर उत्तरी दिनाजपुर में पूजा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार सभी लोगों को लेकर नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही नाव मुकुंदपुर घाट पर पहुंची तो संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते सभी लोग जल में समा गए।

राहत कार्य के बीच 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि मरने वाली की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

मालदा के पुलिस अधीक्षक (SP) आलोक रजारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ।

क्योंकि नाव में 50 लोग सवार थे, जिनकी तलाश जारी है। ऐसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
04 Oct 2019 08:12 am
Published on:
04 Oct 2019 08:08 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर