विविध भारत

#MeToo पर बोली तनुश्री, 10 साल पहले ​आवाज उठाने का भुगतना पड़ा खामियाजा

सोशल मीडिया पर चल रहे #METoo कैम्पेन के तहत बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर घटना के बारे में खुलकर बात की है।

2 min read
Oct 23, 2018
#MeToo पर बोली तनुश्री, 10 साल पहले ​आवाज उठाने का भुगतना पड़ा खामियाजा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चल रहे #METoo कैम्पेन के तहत बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर घटना के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि फिल्म के सीन के नाम पर उनके साथ अंतरंग होने का प्रयास किया गया। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रही तनुश्री दत्ता ने कहा कि उनको सियासी लोगों की भीड़ से हमला कराया गया। एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने 10 साल पहले भी अपने बेहतरीन करियर के दौर भी में बोलने का साहस दिखाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए उत्पीड़न के खिलाफ लाख गुहार लगाने के बाद कोई मदद को नहीं आया। बजाए इसका उल्टा उनको ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

अभिनेत्री ने कहा मिक इन दस सालों में ऐसा आखिर ऐसा क्या बदलावा आया कि इसको एक अभियान का रूप दे दिया गया? उन्होंने कहा कि #METoo वेस्ट कंट्रीज की देन है। इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की गई थी। यह बिल्कुल एक सरप्राइज जैसा था। बस जब बोलने का समय आया तो बोल दिया। 10 साल पहले आई परेशानियों के बारे में बोलते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनका करियर खराब हो गया। इस दौरान अभिनेत्री ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का लेकर डराने का प्रयास किया। यही नहीं तनुश्री ने कहा कि अगर 10 साल पहले उनको ऐसा समर्थन मिला होता तो स्थिति कुछ और होती।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रहे #METoo कैंपेन में अब तक आलोक नाथ, सुभाष घई, नाना पाटेकर व साजिद खान जैसी बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इसके साथ ही मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री व वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को भी यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते अपने मंत्री पत्र से इस्तीफा देना पड़ा।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर मी-टू मूवमेंट की धूम…उदयपुर की जांबाज बेटियां क्‍या बोलीं… देखिए..
Published on:
23 Oct 2018 02:25 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत