विविध भारत

मानसून की मनमर्जी से देशभर के कई राज्यों में बिगड़े हालात, 100 दल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली से भले ही मानसून रूठा हो लेकिन देशभर के कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, निपटने के लिए एनडीआरएफ की 100 टीम तैनात
2 min read
flood
मानसून की मनमर्जी से देशभर के कई राज्यों में बिगड़े हालात, 100 दल संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर से भले मानसून ने दूरी बना रखी हो लेकिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बेकाबू हो रहे हैं। कई इलाकों में स्थिति बाढ़ तक पहुंच चुकी है। ऐेसे में जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब देशभर में 100 सुरक्षा दलों की तैनाती की गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। इससे चलते यहां जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।


इन राज्यों में चार दिन रहेंगे भारी
मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिन देश के कई राज्यों पर भारी रहेंगे। इनमें महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, कोंकण, गोवा समेत उत्तर भारत कुछ और इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो इन राज्यों में चार दिन तक जोरदार बारिश होगी। ऐसे में प्रशासन और एनडीआरफ साझा सहयोग से देशभर में करीब 100 टीमों को तैनात किया गया है। इस दल में 4500 कर्मी शामिल हैं जो देश के 71 इलाकों में बाढ़ से निपटने के लिए मुस्तैदी से डंटे रहेंगे।

राज्यसभा की दौड़ में कपिल देव और माधुरी दीक्षित आगे, सितारों के सहारे 2019 पर भाजपा की नजर
दो दिन इन राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक देश के कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ शामिल हैं।

पंजाब में भी बिगड़े हालात

मानसून की जोरदास दस्तक के साथ पंजाब में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।


असम में बाढ़ 24 हजार लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी रही और तीन जिलों में 24 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखीमपुर, धेमाजी और बिश्वनाथ जिलों के 35 गांवों में 24,226 लोग बाढ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिले में बाढ़ की स्थिति का दौरा किया और पूर्वोत्तर बिजली निगम (नीप्को) को अपने रंगानदी बांध से बिना चेतावनी के और पानी नहीं छोड़ने को कहा। यहां बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on:
13 Jul 2018 12:52 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य