विविध भारत

मौसम विभाग का अलर्टः यूपी, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून

दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी। अगले 24 घंटे तटीय इलाकों से मछुआरों को दूर रहने की दी गई सलाह।

2 min read
मौसम विभाग का अलर्टः यूपी, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में मेरबान रहेगा मानसून

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपने अंतिम दौर में है। मौसम विभाग की माने तो 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा इसके बाद इसके रुख में नरमी आएगी। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से 8 राज्यों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास तौर पर यूपी, उत्तराखंड और झारखंड जैसे राज्यों में मानसून जबरदस्त मेहरबान रहेगा।

24 घंटे में जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी की गयी है।

ये भी पढ़ें

लिंक रोड दो पर बनेगा 300 मीटर का ओपन ग्रीन पार्क

इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के लिहाज से जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है वहां के निवासियों को जरूरी काम पहले निपटा लेने चाहिए। यही नहीं घर में जरूरी चीजें जैसे राशन आदि की व्यवस्था भी पहले ही कर लेनी चाहिए। ताकि भारी बारिश के चलते किसी चीज की दिक्कत न हो। इसके अलावा बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उनकी सुरक्षा संबंधी बातों का अच्छे से ध्यान रखें। जरूरत न हो तो अलर्ट के बीच ज्यादा दूर स्थित स्कूलों में बच्चों को स्कूल न भेंजे।

ओडिशा में मछुआरों के लिए अलर्ट
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगलादेश, बंगाल की उत्तर खाड़ी और उसके आस पास मौसम शबाब पर रहेगा। ऐसे में मछुआरों को अगले 24 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्व उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल ,सिक्किम, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कनार्टक और केरल में मानसून कमजोर रहा।

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल
देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा। यहां मौसम विभाग की ओर से रुक-रुक कर अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिन में दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बेहतरीन आमद दर्ज की गई है। वहीं अगले 36 घंटे मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा।

एमपी और राजस्थान में मौसम का हाल
मध्यप्रदेश के उत्तर व उत्तरपूर्वी क्षेत्रों के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान एमपी के भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया अशोकनगर, टीकमगढ, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी। वहीं राजस्थान के भी कई जिलों में मानसून मेहरबान रहेगा।

ये भी पढ़ें

डाकिये का मोबाइल पूछेगा- आपको एक लाख रुपए दे दें
Updated on:
06 Sept 2018 08:29 am
Published on:
06 Sept 2018 07:42 am
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें